“ये सिर्फ बारिश का पानी नहीं है, ये इशारा है… एक बड़ी आपदा का।” — ये चेतावनी थी चंदौली के जिलाधिकारी की, जो आज खुद लतीफशाह बीयर पर हालात का जायज़ा लेने पहुंचे।
???? बैक टू बैक बारिश के चलते लतीफशाह बीयर से अचानक 5–6 फीट पानी का गिरना शुरू हो गया। पानी की रफ्तार ऐसी कि जैसे और भी तेज पानी गिरने की सम्भावना हो। बांध टूटने वाला हो! प्रशासन ने निचले इलाकों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
????♂️ DM ‚ SP का मौके पर निरीक्षण — प्रशासन एक्शन मोड में
➡️ जिलाधिकारी चंदौली, भारी बारिश की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। ➡️ उनके साथ ADM, SP सिचाई विभाग और पुलिस की टीम भी मौज़ूद थी। ➡️ सबसे पहले उन्होंने बीयर के फ्लो, जल स्तर और रिसाव की रियल टाइम जानकारी ली। ➡️ फिर आसपास के गांवों — के लिए तत्काल हाई अलर्ट घोषित करने के निर्देश दिए।
????️ DM बोले:
“ये सिर्फ पानी नहीं, ये ज़िम्मेदारी है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए NDRF, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग और राजस्व टीम को चौकस कर दिया गया है।”
⚠️ सिर पर आफ़त! गांव-गांव में दहशत, लेकिन भरोसा प्रशासन पर
???? जैसे-जैसे पानी बीयर से गिर रहा है, ग्रामीणों के चेहरे पर चिंता साफ़ झलक रही है। ???????? कई किसान तो अपने खेतों से अनाज निकाल रहे हैं, कुछ मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। ???????????? महिलाएं बच्चों के साथ स्कूल भवन या ऊंची जगहों की ओर जा रही हैं।
???? नौगढ़ बांध का जलस्तर 895 फीट – अंतिम सीमा पर पहुंचा!
???? नौगढ़ बांध का मेंटेन लेवल हो चुका है 895 फीट ???? अब पानी रोका नहीं जा रहा, सीधे डिस्चार्ज हो रहा है ???? मूसाखाड़ से 5000 क्यूसेक छोड़ा गया ???? भैसौड़ा में अभी 4 फीट क्षमता शेष है
???? तार बाबू श्री तिवारी ने Khabari News से कहा –
???? खबरी न्यूज की टीम जब मौके पर पहुंची तो एक बुजुर्ग ने कहा:
“बेटा, ऐसा तो बार – बार होता रहा है। देखा है। ये पानी विनाश कर सकता है अगर संभाला ना गया।”
???? एक्सक्लूसिव LIVE कवरेज – खबरी न्यूज़ पर देखें जल तबाही का सच!
???? Khabari News की टीम मौके पर लगातार LIVE अपडेट दे रही है। ???? ड्रोन फ़ुटेज, ग्राउंड वीडियोज़ और अलर्ट कॉल्स को सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।
???? जल आपदा की तस्वीरें और DM के सख़्त निर्देश अब वायरल हो चुके हैं — ???? “No Negligence, Only Preparedness!”
???? क्या-क्या किया गया अब तक?
✅ स्वास्थ्य केंद्रों में मेडिकल टीम स्टैंडबाय
✅ बिजली विभाग को खास निगरानी के निर्देश
✅ ग्रामीणों को सूचना देने के लिए मुनादी और पंचायत स्तर पर अलर्ट
✅ ट्रैक्टर, नाव और रस्सी दल तैयार
???? खतरा टला नहीं है! प्रशासन की अपील —
“कोई भी व्यक्ति बीयर के पास न जाए। अफवाहों से बचें, प्रशासन की बातों पर भरोसा रखें। जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन 112 पर तुरंत संपर्क करें।”
???? खबरी न्यूज़ एडिटर इन चीफ K.C. Shrivastava Ad.की अपील:
????️ “प्रकृति की चेतावनी को हल्के में न लें। गाँव-गाँव में हमारी टीम तैनात है। प्रशासन की हर घोषणा हम तक लाइव पहुंचाई जाएगी। जनता से अनुरोध है — सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”
???? विशेष जानकारी, वायरल अपडेट्स और लाइव रिपोर्ट के लिए